Powered By Blogger

Monday 20 March 2023

काला सच

 सपने में जीना है, काला सच

             अंधेरे में रहना भी है, काला सच


          सच नहीं है जीवन चले अंधेरे में

              हर बार दिख जाए शिखर कंगूरे में


          भरोसा होता नहीं यहां किस्मत का

              मिलते है यार यहां रावण के चहरे से


              ठहरो , सफर लंबा तय होगा

          गरजो , बरसात में समय व्यय होगा

           भय भी होगा हार से जय भी होगा

               आज करले युद्ध जिंदगी से 

       ये गहरा समुद्र पार भी होगा 

धस जाएगा दलदल में ,

             शक्ति है तो बच


सपने में जीना है, काला सच

अंधेरे में रहना भी है, काला सच 

             

               

Monday 9 March 2020

भारत माँ की कविताएं जय भारत

जब सारी दुनिया भूली थी माँ तुमने दीप जलाया था 
बेसुध था मनुज तमिस्रा में जागृति का गान सुनाया था।।

सबसे ऊंची विजय पताका लिए हिमालय खड़ा रहेगा 
मानवता का मान बिंदु भारत सबसे बड़ा रहेगा।।

इस धरा की गोद में संसार को संस्कृति मिली है
हर शिखर की धवलता इस देश की जिंदादिली है।।

एक श्लोकी रामायण

आदौ रामतपोवनादि गमनं हत्वा मृगं कांचनं,
वैदेहीहरणं जटायू मरणं सुग्रीव  सम्भाषणम् ।
बाली निर्दलनं समुद्रतरणं लंकापुरी दाहनम् 
पश्चाद् रावणकुम्भकर्णहननम् एतद्धि रामायणम् ।।

एग्जाम का आक्रमण

एग्जाम आते है 
खूब तड़पाते है

आक्रमण होता नम्बरो का
रैंक सबसे ऊपर का

नहीं तो खाने पड़ेंगे डंडे
बेचने पड़ेंगे अंडे

इस ही जाये काश 
हम हो जाये पास

हाथ जोड़ो माता के
पैर पकड़ो महा ज्ञाता के

Friday 21 February 2020

पब्जी नई बीमारी

देश में नई बीमारी आई
पब्जी के संग आई 
यह है एक घातक बीमारी
जिससे खोनी पड़े जान हमारी
लोग नहीं मानते बात हमारी
जब आएगा असली परिणाम 
तब बोलोगे राम राम
कड़वा लगता सच सभी को 
पब्जी खेला तो मरना सभी को
पब्जी कैसा खेल है
यह तो एक जेल है
कोरोना भी इसके आगे फेल है